24-09-2025
गेल (इंडिया) लिमिटेड
गेल की एमएनजेपीएल परियोजना पूर्ण होने वाली है और 31 दिसंबर, 2025 तक उसकी कमिशनिंग हो जाएगी
नई दिल्ली, 24 सितंबर, 2025 भारत की एकीकृत प्रमुख ऊर्जा कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड राष्ट्रीय गैस ग्रिड (एनजीजी) के हिस्से के रूप में मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना (एमएनजेपीएल) को क्रियान्वित कर रही है। इस पाइपलाइन को भारत सरकार की पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पहल के तहत उच्च प्रभाव वाली परियोजनाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह 1,707 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना चार राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होकर गुजर रही है। यह प्राकृतिक गैस पाइपलाइन स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और सीजीडी तथा औद्योगिक क्षेत्र की मांग को पूरा करेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने भी इस पाइपलाइन नेटवर्क के साथ 60 जिलों को कवर करते हुए 17 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) की पहचान की है।
अब तक, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश राज्य में पाइपलाइन निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। महाराष्ट्र में परियोजना का निष्पादन अंतिम चरण में है और कुल 1,707 किलोमीटर पाइपलाइन में से मात्र 11 किलोमीटर पाइपलाइन का निर्माण कार्य शेष है। इसके अलावा, 1,440 किलोमीटर पाइपलाइन गैस-इन के लिए तैयार है।
महाराष्ट्र राज्य में निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है, गेल (इंडिया) लिमिटेड को 31 दिसंबर, 2025 तक एमएनजेपीएल परियोजना के पूर्ण रूप से चालू होने की उम्मीद है। गेल के निदेशक मंडल द्वारा 24 सितम्बर, 2025 को आयोजित बैठक में इस निर्णय की स्वीकृति प्रदान की गई।