GAILTEL Telecommunication Tower

Connecting operations, Securing performance

GAILTEL is the Telecom & Telemetry services department of GAIL (India) Limited having key responsibilities of designing, developing and maintaining a modern & efficient Telecommunication & SCADA infrastructure to facilitate safe and secure operations of GAIL’s business critical functions.


GAIL’s Telecom OFC network laid along the pipelines is highly secure and has an availability of more than 99.5%.


The department is structured into three core verticals—Telecom, SCADA, and GAILTEL Marketing—ensuring focused expertise and efficient delivery across all functions.

GAILTEL Telecommunication Tower

प्रचालन को संयोजित करना, प्रदर्शन को दृढ़ करना

गेलटेल, गेल (इंडिया) लिमिटेड का टेलीकॉम और टेलीमेट्री सेवा विभाग है। इसकी मुख्य उत्तरदायित्व एक आधुनिक और कुशल टेलीकम्युनिकेशन और स्काडा (SCADA) इंफ्रास्ट्रक्चर का डिज़ाइन, विकास और रखरखाव करना है, ताकि गेल के व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण कार्यों का सुरक्षित और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।


पाइपलाइनों के साथ बिछाया गया गेल का टेलीकॉम ओएफसी (OFC) नेटवर्क अत्यधिक सुरक्षित है और इसकी उपलब्धता 99.5% से अधिक है।


सभी कार्यों में केंद्रित विशेषज्ञता और कुशल कार्यनिष्पादन सुनिश्चित करने के लिए इस विभाग को तीन मुख्य वर्टिकल्स में श्रेणीकृत किया गया है—टेलीकॉम (Telecom), स्काडा (SCADA), और गेलटेल विपणन।

Sub-Functions

Three core verticals of GAILTEL

Telecom

Telecom group takes care of provisioning and ensuring availability of robust telecom backbone required for essential communication services that support GAIL’s business-critical functions, including SCADA, BIS, CCTV, Voice and PIDS. The captive telecom setup also meets statutory requirements specified under PNGRB/OISD guidelines for pipeline operations.

Following services are maintained by Telecom group:

  • OFC based Telecom infrastructure along pipeline network.
  • Plant communication in process plants.
  • Companywide voice communication network.
  • CCTV services for pipelines and plant surveillance.
  • OFC based Pipeline Intrusion Detection System (PIDS).

SCADA

GAIL’s Centralized SCADA (CSCADA) system acquires data from numerous field devices and sensors along pipeline and aggregates it into a central database, enabling efficient trend analysis, anomaly detection, alert generation, and customized reporting.

The CSCADA architecture follows the industrial Purdue model and is ISO 27001:2022 certified, monitored by the CSCADA Security Operations Centre (SOC).

GAILTEL Marketing

GAIL (India) Limited is registered as an Infrastructure Provider Category-I (IP-I) to establish and maintain assets such as dark fibre, right of way, duct space, and towers.

GAIL has also entered in Memorandum of Understanding with RailTel in March 2026 for collaboration in Telecom business market.

OFC_Network Map

उप-कार्य (Sub-Functions)

गेलटेल के तीन मुख्य वर्टिकल्स इस प्रकार हैं:

टेलीकॉम (Telecom)

टेलीकॉम समूह गेल के व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण कार्यों का सहयोग करने वाली आवश्यक संचार सेवाओं के लिए एक मजबूत टेलीकॉम आधार का प्रावधान और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करता है। इन सेवाओं में स्काडा (SCADA), बीआईएस (BIS), सीसीटीवी (CCTV), वॉइस (Voice) और पीआईडीएस (PIDS) शामिल हैं। यह आंतरिक (कैप्टिव) टेलीकॉम सेटअप पाइपलाइन प्रचालन के लिए पीएनजीआरबी/ ओआईएसडी (PNGRB/OISD) दिशानिर्देशों के तहत निर्दिष्ट वैधानिक आवश्यकताओं को भी पूरा करता है।

टेलीकॉम समूह द्वारा निम्नलिखित सेवाओं का रखरखाव किया जाता है:

  • पाइपलाइन नेटवर्क के साथ ओएफसी (OFC) आधारित टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर।
  • प्रोसेस संयंत्रों में संयंत्र संचार।
  • कंपनीव्यापी वॉइस कम्युनिकेशन नेटवर्क।
  • पाइपलाइनों और संयंत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी (CCTV) सेवाएं।
  • ओएफसी (OFC) आधारित पाइपलाइन इंट्रूज़न डिटेक्शन सिस्टम ।

स्काडा (SCADA)

गेल की केंद्रीकृत स्काडा प्रणाली पाइपलाइन के साथ लगे विभिन्न फील्ड उपकरणों और सेंसरों से डेटा एकत्र करता है और इसे एक केंद्रीय डेटाबेस में संकलित करता है। इससे कुशल ट्रेंड, विश्लेषण, विसंगतियों का पता लगाने, अलर्ट जारी करने और कस्टमाइज्ड रिपोर्टिंग में मदद मिलती है।

CSCADA का आर्किटेक्चर औद्योगिक पर्ड्यू मॉडल (Industrial Purdue model) का पालन करता है। यह ISO 27001:2022 प्रमाणित है और इसकी निगरानी CSCADA सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC) द्वारा की जाती है।

गेलटेल विपणन

गेल (इंडिया) लिमिटेड अवसंरचना प्रदाता श्रेणी-I (IP-I) के रूप में पंजीकृत है, जो डार्क फाइबर (dark fibre), राइट ऑफ वे (right of way), डक्ट स्पेस (duct space) और टावरों जैसे एसेट्स को स्थापित और बनाए रखने के लिए अधिकृत है।

गेल ने टेलीकॉम बिजनेस मार्केट में सहकार्यता के लिए मार्च 2026 में रेलटेल (RailTel) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

OFC_Network Map

Network Operation & Control Centre (NOCC):

GAILTEL Network Operation & Control Centre (NOCC) acts as the vital link between physical infrastructure and digital reliability. Its role is designed to transform a vast, pan-India fiber network into a secure, resilient asset for GAIL’s core energy operations.Here is a showcase of its capabilities and contributions:

Strengthening Organizational Security:     The NOCC serves as a fortified layer of defence for GAIL’s digital and physical assets through:

  • ISO 27001:2022 Certified Infrastructure: By housing a dedicated, certified Data Centre, the NOCC ensures that all IT and Network Management Systems (NMS) operate within a framework of international cybersecurity standards.
  • Pipeline Security: The NOCC manages the bandwidth and connectivity for PIDS, CCTV, etc. allowing for the real-time detection of physical threats or unauthorized activities along the Natural Gas and LPG pipeline routes.

Core Operational Capabilities

The facility is engineered for high-performance management of complex telecom environments:

  • 24/7 Real-Time Monitoring: Continuous surveillance of OFC links and telecom systems ensures that the network never sleeps, maintaining a "nerve centre" perspective of the entire national footprint.
  • Advanced Service Provisioning: The ability to rapidly provision and scale services for SCADA, BIS, CCTV, PIDS, and Voice Communication ensures that every department has the bandwidth required for critical decision-making.
  • Dark Fiber Management: Beyond internal use, the NOCC possesses the technical capability to support external Service Providers (TSPs), managing dark fiber leasing with professional-grade SLA compliance.

Contribution to Operational Resilience

Resilience is defined by the ability to withstand and recover from disruptions. The NOCC drives this through:

  1. Rapid Fault Restoration: By acting as the first point of contact for all service issues, the NOCC eliminates communication silos. It tracks faults from the moment of detection until resolution, coordinating directly with O&M personnel and field teams to minimize "Mean Time to Repair" (MTTR).
  2. End-to-End Visibility: The NOCC ensures "full network reachability" by maintaining the Data Communication Network (DCN). This visibility allows GAIL to understand the health of its telecom network at any geographic point, preventing localized issues from cascading into systemic failures.
  3. Quality of Service (QoS) Optimization: Resilience is not just about staying "online," but about performing correctly. By diagnosing issues like latency, packet drops, and errors, the NOCC ensures that critical SCADA data (which controls gas flow) is accurate and timely, preventing operational accidents.

Functions of GAILTEL-NOCC

Bandwidth Service Provisioning
Bandwidth Service Provisioning
Network Fault Identification & Restoration
Network Fault Identification & Restoration
Network Accessibility
Network Accessibility
Ensuring Service Quality
Ensuring Service Quality

नेटवर्क संचालन एवं नियंत्रण केंद्र (NOCC)

गेलटेल नेटवर्क संचालन एवं नियंत्रण केंद्र (NOCC) भौतिक बुनियादी ढांचे और डिजिटल विश्वसनीयता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। इसकी भूमिका गेल के मुख्य ऊर्जा प्रचालन के लिए एक विशाल, अखिल भारतीय (pan-India) फाइबर नेटवर्क को एक सुरक्षित और लचीली परिसंपत्ति में बदलना है।

संगठनात्मक सुरक्षा को मजबूत करना :     नेटवर्क संचालन एवं नियंत्रण केंद्र (NOCC), गेल की डिजिटल और फिजिकल परिसंपत्तियों के लिए एक मज़बूत सुरक्षा कवच के तौर पर काम करता है, जिसके ज़रिए:

  • ● आईएसओ 27001:2022 प्रमाणित आधारभूत संरचना : एक समर्पित, प्रमाणित डेटा केंद्र होने के कारण, एनओसीसी यह सुनिश्चित करता है कि सभी आईटी और नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम (NMS) अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा मानकों के दायरे में काम करें।
  • ● पाइपलाइन सुरक्षा: एनओसीसी पीआईडीएस, सीसीटीवी आदि के लिए बैंडविड्थ और कनेक्टिविटी का प्रबंधन करता है। इससे प्राकृतिक गैस और एलपीजी पाइपलाइन मार्गों पर भौतिक खतरों या अनधिकृत गतिविधियों का वास्तविक समय (real-time) में पता लगाना संभव हो पाता है।

मुख्य प्रचालन क्षमताएं (Core Operational Capabilities)s

यह सुविधा जटिल टेलीकॉम परिवेशों के उच्च-प्रदर्शन प्रबंधन के लिए तैयार की गई है:

  • ● 24/7 रियल-टाइम निगरानी: ओएफसी (OFC) लिंक और टेलीकॉम प्रणालियों की निरंतर निगरानी यह सुनिश्चित करती है कि नेटवर्क हमेशा सक्रिय रहे, जिससे सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर पैनी नज़र रखी जा सके.
  • ● उन्नत सेवा प्रावधान (Advanced Service Provisioning): The ability to rapidly provision and scale services for ● उन्नत सेवा प्रावधान (Advanced Service Provisioning): स्काडा (SCADA), बीआईएस (BIS), सीसीटीवी (CCTV), पीआईडीएस (PIDS) और वॉइस संचार के लिए सेवाओं को तेजी से शुरू करने और स्केल करने की क्षमता यह सुनिश्चित करती है कि हर विभाग के पास महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आवश्यक बैंडविड्थ उपलब्ध हो.
  • ● डार्क फाइबर प्रबंधन: आंतरिक उपयोग के अलावा, एनओसीसी बाहरी सेवा प्रदाताओं (TSPs) ,को सहायता देने की तकनीकी क्षमता रखता है और पेशेवर स्तर के एसएलए अनुपालन के साथ डार्क फाइबर लीजिंग का प्रबंधन करता है।

प्रचालन लचीलेपन (Operational Resilience) में योगदान

लचीलेपन का मतलब है बाधाओं का सामना करने और उनसे उबरने की क्षमता। एनओसीसी इसे इस प्रकार आगे बढ़ाता है:

  1. 1. त्वरित खराबी सुधार (Rapid Fault Restoration): सभी सेवा संबंधी समस्याओं के लिए संपर्क का पहला बिंदु बनकर, एनओसीसी सूचना के अभाव को दूर करता है। यह खराबी का पता चलने से लेकर उसके समाधान तक पर नज़र रखता है, और मरम्मत के औसत समय (MTTR) को कम करने के लिए सीधे ओ & एम (O&M) कर्मियों और फील्ड टीमों के साथ समन्वय करता है।
  2. शुरुआत से अंत तक दृश्यता (End-to-End Visibility): एनओसीसी डेटा कम्युनिकेशन नेटवर्क (DCN) को बनाए रखकर 'पूर्ण नेटवर्क पहुंच' सुनिश्चित करता है। यह दृश्यता गेल को किसी भी भौगोलिक बिंदु पर अपने टेलीकॉम नेटवर्क की स्थिति को समझने में मदद करती है, जिससे स्थानीय समस्याएं बड़े संकट में तब्दील नहीं हो पातीं।
  3. सेवा की गुणवत्ता (QoS) का अनुकूलन: लचीलेपन का मतलब सिर्फ 'ऑनलाइन' रहना नहीं है, बल्कि सही ढंग से काम करना भी है। विलंबता, पैकेट ड्रॉप और त्रुटियों जैसी समस्याओं की पहचान करके, एनओसीसी यह सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण स्काडा डेटा (जो गैस प्रवाह को नियंत्रित करता है) सटीक और समय पर मिले, जिससे परिचालन संबंधी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

गेलटेल-एनओसीसी के मुख्य कार्य

Bandwidth Service Provisioning
बैंडविड्थ सेवा प्रावधान
Network Fault Identification & Restoration
नेटवर्क खराबी की पहचान और सुधार
Network Accessibility
नेटवर्क अभिगम्यता
Ensuring Service Quality
सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना

Bandwidth Service Provisioning

The NOCC provisions telecom services for SCADA, BIS, CCTV, Voice Communication and PIDS across the PAN India OFC network for timely and efficient fulfilment of operational business requirements.

Network Fault Identification & Restoration

GAILTEL-NOCC continuously monitors telecom network, OFC links and associated telecom systems on 24×7 basis. Any fault detected is immediately reported to GAILTEL O&M personnel and tracked until its resolution. The NOCC also provides round-the-clock support to Telecom Service Providers (TSPs) for GAIL’s dark-fibre leasing business, acting as the first point of contact for all service-related issues. Continuous coordination with TSPs, site personnel, and OFC maintenance teams ensures SLA compliance and delivery of high-quality services.

Network Accessibility

To maintain end-to-end network visibility, GAILTEL-NOCC ensures uninterrupted functioning of Network Management Systems (NMS) and the Data Communication Network (DCN). The NOCC actively monitors system and alarm logs and undertakes timely corrective action to ensure full network reachability

Ensuring Service Quality

GAILTEL-NOCC functions as the nodal point of contact for quality-of-service complaints related to errors, packet drops, latency, and performance issues in SCADA, BIS, CCTV, Voice and PIDS services. It coordinates with all stakeholders including O&M teams, vendors, and internal users to diagnose and resolve network issues promptly.

बैंडविड्थ सेवा प्रावधान

एनओसीसी परिचालन संबंधी व्यावसायिक आवश्यकताओं को समय पर और कुशलता से पूरा करने के लिए सम्पूर्ण अखिल भारतीय ओएफसी नेटवर्क पर स्काडा, बीआईएस, सीसीटीवी, वॉइस संचार और पीआईडीएस के लिए टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करता है।

नेटवर्क खराबी की पहचान और सुधार

गेल एनओसीसी टेलीकॉम नेटवर्क, ओएफ़सी लिंक्स और संबंधित टेलीकॉम सिस्टम की निरंतर निगरानी करता है। किसी भी खराबी का पता चलने पर तुरंत गेलटेल ओ & एम (O&M) कर्मियों को सूचित किया जाता है और समाधान होने तक उसे ट्रैक किया जाता है। एनओसीसी गेल के डार्क-फाइबर लीजिंग व्यवसाय के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रदाता (TSPs) को चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करता है। टीएसपी, साइट कर्मियों और ओएफसी रखरखाव टीमों के साथ निरंतर समन्वय से एसएलए का अनुपालन सुनिश्चित होता है।

नेटवर्क अभिगम्यता

प्रारम्भ से अंत तक नेटवर्क विज़िबिलिटी बनाए रखने के लिए, गेलटेल-एनओसीसी यह सुनिश्चित करता है कि नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम (NMS) और डेटा कम्युनिकेशन नेटवर्क (DCN) बिना किसी रुकावट के काम करते रहें। एनओसीसी सिस्टम और अलार्म लॉग्स की सक्रिय रूप से निगरानी करता है और नेटवर्क की पूरी पहुँच सुनिश्चित करने के लिए समय पर सुधारात्मक कदम उठाता है।

सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना

गेलटेल-एनओसीसी स्काडा, बीआईएस, सीसीटीवी, वॉइस और पीआईडीएस सेवाओं में त्रुटियों, पैकेट ड्रॉप, विलंबता और प्रदर्शन से जुड़ी गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के लिए मुख्य संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करता है। यह नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का तुरंत पता लगाने और उन्हें हल करने के लिए ओ&एम टीमों, वेंडर्स और इंटरनल यूज़र्स समेत यह सभी हितधारकों के साथ समन्वय करता है।

Contact Details:

संपर्क विवरण :