Press Release 2026

15-08-2026

GAIL (India) Limited

GAIL CMD Shri Deepak Gupta Hoists National Flag at Corporate Office on Independence Day


New Delhi, August 15, 2026: Shri Deepak Gupta, Chairman & Managing Director, GAIL, hoisted the National Flag at GAIL Corporate Office, New Delhi, on the occasion of Independence Day. Shri Ayush Gupta, Director (HR), Shri Sanjay Kumar, Director (Marketing), Shri Rajeev Kumar Singhal, Director (Business Development ) Shri S.K. Sinha, Director Finance, Shri Rajnesh Singh, Chief Vigilance Officer and senior officials and employees, along with their families, were present on the occasion. In a deeply evocative moment, employees joined voices to sing Vande Mataram, commemorating 150 years of the timeless national song followed by National Anthem

Addressing the gathering, Shri Deepak Gupta highlighted GAIL’s significant role in India’s nation-building journey and emphasised the importance of energy as a foundation for economic growth and national development and added that with a diversified LNG portfolio, GAIL is reinforcing India's energy resilience amid shifting global dynamics and growing geopolitical challenges.

Speaking on the occasion, Shri Gupta said, “GAIL is not merely an energy company; it is an important partner in nation-building. Energy is not just a business—it is the foundation of a nation’s progress. Wherever energy reaches, development happens.”

प्रेस विज्ञप्ति 2026

15-08-2026

गेल (इंडिया) लिमिटेड

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री दीपक गुप्ता ने निगमित कार्यालय में किया ध्वजारोहण


नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री दीपक गुप्ता ने नई दिल्ली स्थित गेल निगमित कार्यालय में ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर श्री आयुष गुप्ता, निदेशक (मानव संसाधन), श्री संजय कुमार, निदेशक (विपणन), श्री राजीव कुमार सिंघल, निदेशक (व्यापार विकास), श्री एस.के. सिन्हा, निदेशक (वित्त), श्री रजनेश सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी), वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे। इस भावपूर्ण अवसर पर कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और इस कालजयी राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री दीपक गुप्ता ने भारत की निर्माण यात्रा में गेल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और आर्थिक विकास और राष्ट्रीय प्रगति के आधार के रूप में ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि गेल अपने विविध एलएनजी पोर्टफोलियो के माध्यम से बदलती वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भारत की ऊर्जा सुदृढ़ता को मजबूत कर रहा है।

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा, “गेल केवल एक ऊर्जा कंपनी नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। ऊर्जा केवल एक व्यवसाय नहीं है—यह राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जहाँ ऊर्जा पहुँचती है, वहाँ विकास होता है।”