एक झलक
गेल (इंडिया) लिमिटेड एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है और भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है, जिसमें प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला (अन्वेषण और उत्पादन, प्रोसेसिंग, संचरण, वितरण और विपणन सहित) के सभी पहलुओं और संबंधित सेवाओं का समावेश है । तेजी से बदलते परिदृश्य में हम बड़े गैस क्षेत्रों, एलएनजी टर्मिनलों तथा सीमा पार अन्य गैस सोर्सिंग स्थलों के साथ भारत के प्रमुख खपत केन्द्रों को जोड़ने के लिए स्वच्छ ऊर्जा के चतुर्भुज का सृजन करते हुए स्वच्छ ईंधन औद्योगिकीकरण के युग की ओर अग्रसर हो रहे हैं । गेल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रवेश करने के लिए अपने व्यापार का विस्तार भी कर रहा है ।
गेल के कारोबार में शामिल हैं :
-
देशव्यापी 6,700 कि. मी. लंबी एवं 148 एमएमएससीएमडी क्षमता की उच्च दाब वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन
-
1.2 एमएमटीपीए उत्पादन एलपीजी तथा अन्य तरल हाइड्रोकार्बन का उत्पादन करने के लिए 7 एलपीजी प्रोसेसिंग संयंत्र
-
पाता में 4,10,000 टीपीए पॉलीमर उत्पादन क्षमता का उत्तर भारत का एकमात्र इंटीग्रेटिड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
-
1.922 कि.मी. लंबी 3.8 एमएमटीपीए एलपीजी परिवहन करने वाली एलपीजी ट्रांसमिशन पाइपलाइन
-
तेल एवं गैस अन्वेषण के 27 तथा सीबीएम के 3 ब्लॉक
-
टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं हेतु 13,000 कि.मी. लंबा विश्वसनीय बैंडविड्थ प्रदान करने वाला ओएफसी नेटवर्क
-
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, आगरा, लखनऊ, भोपाल, अगरतला एवं पुणे में घरों एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) तथा परिवहन क्षेत्र को संपीडि़त प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की आपूर्ति हेतु संयुक्त उद्यम कंपनियां
-
दहेज एलएनजी टर्मिनल तथा केरल में भावी कोच्चि एलएनजी टर्मिनल में भागीदारी हित
-
गेल को दाभोल में एलएनजी टर्मिनल को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ एलएनजी प्राप्त करने का भी दायित्व सौंपा गया है ।
-
मिस्र की तीन कंपनियों, फेयम गैस कंपनी एसएई, शैल सीएनजी एसएई तथा नेशनल गैस कंपनी एसएई में इक्विटी भागीदारी के माध्यम से सीएनजी एवं सिटी गैस क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज
-
मुख्य भूमि चीन के सीएनजी क्षेत्र में अवसरों के दोहन हेतु चायना गैस होल्डिंग में स्टेक
-
सिंगापुर में गेल ग्लोबल (सिंगापुर) पीटीई लिमिटेड नामक पूर्णत: स्वामित्व वाली एक अनुषंगी कंपनी
To Top
 |
 |
 |
 |
| गठन |
 |
16 अगस्त, 1984 |
 |
| कारोबार (2008-09) |
 |
23,776 करोड़ रुपए |
 |
| निवल लाभ (2008-09) |
 |
2804 करोड़ रुपए |
 |
| कर्मचारी |
 |
3,480 |
 |
| पंजीकृत कार्यालय |
 |
16, भीकाएजी कामा प्लेस, आर. के. पुरम, नई दिल्ली-110066 |
 |
| बाजार शेयर |
 |
प्राकृतिक गैस संचरण में 78%
प्राकृतिक गेस विणन में 70% |
|
 |
 |
 |
 |
To Top